JanjgirChampa Big Breaking : सब्जी दुकानदार पर एयरगन से 2 राउंड फायरिंग, दुकानदार के पेट में लगी चोट, जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर, बदमाश युवक की तलाश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के परशुराम चौक के पास सब्जी दुकानदार पर युवक ने एयरगन से 2 राउंड फायर कर दिया. फायरिंग से दुकानदार रामकुमार देवांगन के पेट पर गम्भीर चोट लगी है और घायल दुकानदार को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर, एयरगन से फायरिंग करने वाले युवक पिंटू थवाईत की पुलिस तलाश कर रही है. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद घटना की वजह का पता चल सकेगा.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

दरअसल, दुकानदार रामकुमार देवांगन कुछ खाने गया था और वहां युवक पिंटू थवाईत से विवाद हो गया. फिर तैश में आकर युवक पिंटू थवाईत ने एयरगन से 2 राउंड फायर कर दिया. एक बार फायरिंग कान के पास से निकली तो दूसरी फायरिंग से पेट पर चोट लगी. घटना के बाद घायल दुकानदार को चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, फिर दुकानदार को जिला अस्पताल लाया गया. यहां गम्भीर होने पर दुकानदार को बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल, आरोपी युवक पिंटू की गिरफ्तारी नहीं हुई है, चाम्पा पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : मोबाइल टॉवर के केबल चोरी करते 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया, टॉवर से काटे गए केबल भी जब्त...

error: Content is protected !!