5 सीटर की कीमत में खरीदें ये Top Class 8 सीटर कारें! बड़ी से बड़ी फैमिली भी आराम से करेगी सफर, कीमत मात्र इतनी..

क्या आपकी फैमिली भी बड़ी है और आप एक ऐसी कार की तलाश में है, जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सकें, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, आज हम आपके लिए बेस्ट बजट फ्रेंडली 8-सीटर कारों के बारे में जानकारी लेकर आएं हैं।

 



 

 

 

ये कारें स्पेसियस होने के साथ-साथ किफायती भी है।

Maruti Suzuki Invicto : मारुति सुजुकी इनविक्टो दो ट्रिम्स, ज़ेटा+ और अल्फा+ में आती है। इसमें 7-8 सीटर कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलता है। Maruti Suzuki Invicto में पावरफुल 2-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 152 PS की पावर और 188 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाजार में इसकी कीमत 25.21 लाख रुपये से 28.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इनविक्टो 8-सीटर की कीमत की बात करें तो यह 25.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें आपको 10.1-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती है।

 

 

 

Toyota Innova Hycross : टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 8 सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.77 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये के बीच है। इनोवा हाईक्रॉस में 2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

 

 

 

यह हाइब्रिड इंजन 186 पीएस की पावर और 206 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका नॉन हाइब्रिड वर्जन 174 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें हाइब्रिड इंजन के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

 

इसमें ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, ट्विन 10-इंच रियर पैसेंजर डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

 

 

Toyota Innova Crysta : भारत में इस कार की गजब डिमांड है। इसकी कीमत 19.99 लाख रुपये से 26.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह चार ट्रिम्स GX, GX Plus, VX और ZX में उपलब्ध है। इसमें 7 और 8-सीटर कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलता है।

 

 

 

अपने इनोवेटिव डिजाइन और कम्फर्ट के लिए मशहूर 8 सीटर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर पावरफुल डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 150 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

फीचर्स की बात करें तो इनोवा क्रिस्टा में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!