क्या है पाञ्चजन्य शंख? क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण? इसे घर में रखें या नहीं?

Vastu Tips For Panchjanya Shankh : हिन्दू धर्म में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है. आमतौर पर यह घरों में मिल जाता है और इसका उपयोग पूजा के दौरान किया जाता है. शंख वैसे तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इनमें पाञ्चजन्य शंख का विशेष स्थान है.
इस शंख को सबसे अधिक शुभ और पवित्र माना गया है. इसकी ध्वनि को भी सबसे शक्तिशाली और मंगलकारी माना जाता है.

 



 

 

 

 

पाञ्चजन्य की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने दानव पांचजन्य को मारकर पाञ्चजन्य शंख प्राप्त किया था, इसलिए इसका नाम पाञ्चजन्य पड़ा. महाभारत के युद्ध में भी इसी शंख को बजाकर भगवान कृष्ण ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इसे अपने घर में रखा जा सकता है?

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

 

 

 

क्या पाञ्चजन्य शंख घर में रख सकते हैं?
पाञ्चजन्य शंख को घर में रखा जा सकता है क्योंकि शंख पवित्र और शुभ माना जाता है. हालांकि इसे रखे जाने वाली दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, शंख को घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर पाञ्चजन्य शंख घर में रख रहे हैं तो इसे श्रद्धा भाव और विधि विधान से पूजा-पाठ के बाद ही रखें.

 

 

 

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 41वें चक्रधर समारोह का 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां...पढ़िए

 

पाञ्चजन्य शंख का महत्व
ऐसी मान्यता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है. चूंकि यह सबसे शुभ और पवित्र शंख माना जाता है, इसलिए इसे बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यदि आपके घर में कलह होती है तो आपको इस शंख को अपने घर में जरूर रखना चाहिए.

 

 

इसको घर में रखने से पारिवारिक कलह-क्लेश से भी मुक्ति मिल जाती है. इस शंख को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए ऐसा भी माना जाता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से आप पर हमेशा श्रीहरि की कृपा बनी रहती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन
error: Content is protected !!