CG Naxal News: जवानों और नक्सलियों के बीच खूनी खेल, मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, दोनों तरफ से अभी भी फायरिंग जारी

नारायणपुर: बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा, परिवारजनों ने कहा, 'वेदांता से मिल रही हरसंभव मदद', वेदांता ने दोहराई प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की कटिबद्धता

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें नक्सलियों के खात्म का रणनीति बनाई। जिसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं। वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा, परिवारजनों ने कहा, 'वेदांता से मिल रही हरसंभव मदद', वेदांता ने दोहराई प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की कटिबद्धता

error: Content is protected !!