Korba Murder Arrest : कोटवार की हत्या का मामला, रिश्तेदार ही निकला आरोपी, पुलिस ने किया खुलासा… पढ़िए…

कोरबा. पसान थाना क्षेत्र के लैंगी गांव में कोटवार की हत्या के मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी भांजी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र के लैंगी गांव में रात के समय घर जा रहे कोटवार रामदास की हत्या हो गई थी. यहां पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और घटना स्थल से जूते मिले थे. इधर, डॉग स्कवायड की मदद ली और आपसी रंजिश के कारण हत्या करने वाले रामकुमार को गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि आरोपी, मृतक का भांजी दामाद है. फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!