भारत गौरव रत्नश्री सम्मान व तीसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. रोहित डहरिया

विश्व मानव अधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र, डॉक्टरेट मानद उपाधि परिषद व वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाटेड नेशन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे सेमिनार व सम्मान समारोह का आयोजन द अशोका होटेल नई दिल्ली में हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फ़िल्म स्टार शिल्पा शेट्टी की उपस्थिति में डॉ रोहित डहरिया को उनकी कला, जागृति गीत, कविता रचना, व सामाजिक कार्य के लिए भारत गौरव रत्न श्री सम्मान व तीसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए. साथ ही विश्व मानव अधिकार परिषद का नेशनल मेंबर नियुक्त किया गया ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इसके पूर्व उन्हें दो बार डॉक्टरेट की उपाधि व डी. लीट उपाधि, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मान प्राप्त कर चुके है. डॉ डहरिया सामाजिक जागृति कलाकार, रचनाकार के साथ-साथ राजनितिक व्यक्ति भी है. वे जांजगीर चाम्पा जिला के जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे साथ ही , मंडी सदस्य, व अभी हाल ही में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भी रहे है। उनका छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अन्य प्रांतो में लगातार सामाजिक जागृति संगीतमय कार्यक्रम जारी है, जिसके लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, इंडियन रेसलर नेहा राठी, पूर्व आईजी मुंबई पुलिस नरसिंह यादव , डॉक्टरेट सम्मान परिषद के अध्यक्ष डॉ तपन राउतारे, मिशन के उपप्रमुख रॉयल भूटान इमबेस्सी तैसी पेलडन, मिर नजाफ अली खान के आतिथ्य में देश-विदेश के बड़ी संख्या लोगों को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!