JanjgirChampa Big News : फ्लाईएश ब्रिक्स कम्पनी में काम करते वक्त महिला मशीन की चपेट में आई, महिला की हुई मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के चौराभाठा गांव में फ्लाईएश ब्रिक्स कम्पनी में काम करते वक्त महिला मशीन की चपेट में आ गई, घटना में मिलौतीन बाई यादव की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतिका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है और शव परिजन को सौंप दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

जानकारी के मुताबिक, चौराभाठा गांव में फ्लाईएश ब्रिक्स की कंपनी है, जहां मिलौतीन बाई यादव काम करने गई थी, तभी उसकी साड़ी मशीन में फंस गई. इसके बाद महिला गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आई. फिर घायल महिला को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया तो उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!