JanjgirChampa Big Breaking : शराब पीने से 2 युवकों की मौत, मौके पर मौजूद 1 युवक बचा, 3 युवक पी रहे थे शराब, FSL की टीम को बुलाया गया

जांजगीर-चांपा. बलौदा के बुड़गहन गांव में शराब पीने से 2 युवकों की मौत हो गई है और 1 युवक बच गया है. घटना के बाद FSL की टीम को बुलाया गया है और मृत 2 युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा कि किस वजह से मौत हुई है ? शराब में क्या मिला था, यह भी जांच से पता चल सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, रात के वक्त बुड़गहन गांव में 3 युवक रूपेश सांडे, शिवा बंजारे और सुखसागर कुर्रे, शराब पी रहे थे. इस दौरान रूपेश और शिवा की तबियत बिगड़ गई और दोनों को बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
आपको बता दें, जिले में इससे पहले नवागढ़ और अकलतरा थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में जुटेंगे प्रदेशभर के मशरूम उत्पादक किसान और वैज्ञानिक, 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में शामिल होंगी सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक समेत अन्य अतिथि भी रहेंगे मौजूद...
error: Content is protected !!