Janjgir Thief : परिवार गया था दीपावली मनाने, बदमाशों ने 4 घरों में बोला धावा, लाखों की चोरी, साक्ष्य छिपाने बदमाशों ने अपनाई ये तरकीब… पुलिस भी हैरत में…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव में दीपावली मनाने गए लोगों के घरों में चोरों ने धावा बोल दिया और नगद समेत लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े. बदमाशों ने खास अंदाज में चोरी की है और सबूत मिटाने के लिए आटा, हल्दी छिड़क दिया है. दरवाजे को छेदकर बदमाश अंदर पहुंचे थे. ऐसे में डॉग स्क्वायड की टीम को भी चोरों का मौके से कोई सुराग नहीं मिल सका है. अब पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है. जिले में खास अंदाज में पहली बार चोरी होने से पुलिस भी हैरत में है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

दरअसल, बनारी गांव में एक घर के परिसर में 4 लोग किराए में रहते हैं, जो दीपावली पर छुट्टी मनाने गए थे. इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घरों में धावा बोल दिया और लाखों की चोरी कर ली. बदमाशों ने चोरी की घटना को अलग अंदाज में अंजाम दिया है और मौके पर आटा-हल्दी फेंक दिया, लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य ना मिले.

सिटी कोतवाली के टीआई प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है, सभी घर के लोग नहीं पहुंचे हैं, इसलिए चोरी का पूरा आंकड़ा नहीं आया है. इतना जरूर है, लाखों की चोरी हुई है और चोरों ने चोरी के बाद आटा-हल्दी बिखेरा है, ताकि साक्ष्य ना मिले. इस अंदाज में चोरों ने चोरी की घटना को पहली बार अंजाम दिया है. बदमाशों के बारे में पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!