JanjgirChampa Big Accident : राहौद में कार की ठोकर से पटवारी के 4 वर्षीय बेटे की हुई मौत, बेटे के लिए खिलौने लेने जाते वक्त हुई घटना, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में कार की ठोकर से पटवारी के 4 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले कार चालक उमेश यादव के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 125(a), 281 के तहत केस दर्ज किया है. ठोकर मारने वाली कार का चालक बलौदा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, राहौद निवासी पटवारी नरेंद्र प्रकाश टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ससहा में पटवारी के पद पर पदस्थ है. 9 नवंबर की शाम अपने 4 वर्षीय बेटे को बाइक के सामने बैठाकर राहौद के मार्केट में खिलौना लेने जा रहा था. पीछे की तरफ से आ रही कार की ठोकर उसका बेटा दूर फेंका गया. कुछ दूरी तक कार उसे घसीटते हुए लेकर गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

हादसे में 4 वर्षीय बेटे को गंभीर चोट आने पर उसे इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल से रेफर किया गया था, तो अपने घायल बेटे को वे अपोलो अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसके 4 वर्षीय बेटे को मृत घोषित कर दिया. उसके दो दोस्तों ने कार चालक को पकड़ा और अस्पताल लेकर आए, उसका नाम पूछने पर उमेश यादव, बलौदा का रहने वाला बताया.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने कार चालक उमेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!