Janjgir Suicide : आबकारी विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड में तुलसी भवन के सामने घर के कमरे में आबकारी विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सिद्धार्थ तीवारी ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुद को जिम्मेदार बताया है. घटना के पहले उसने अपनी पत्नी को फोन से फांसी लगाने की बात कही थी. मामले में मर्ग कायम कर सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय युवक सिद्धार्थ तिवारी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अपने आप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं. इसमें किसी की कोई गलती नहीं है. दरअसल, गुरुवार को अपने घर में अकेला था. युवक की पत्नी 3 दिन पहले ही अपने मायके MP के रीवा गई थी. उसकी पत्नी का भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है, जिसे देखने उसकी पत्नी गई थी, वहीं मां भी डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थी. फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!