Akaltara Death : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर हुई मौत, अकलतरा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में एक व्यक्ति, ट्रेन की चपेट में आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है.

 



पुलिस के अनुसार, कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन ने स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि कोटमीसोनार गांव में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया है. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हुई है और पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!