Akaltara FIR : किरारी गांव में युवक से मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में युवक अखिलेश श्रीवास से बाप-बेटे ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव अखिलेश श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ दिन पूर्व गांव के संत यादव ने उसके घर के बाहर खड़ी सायकल को गिरा दिया था. इससे थोड़ा विवाद हुआ था. कुछ दिन बाद वह पढ़ाई करके घर आया तो गांव के आकाश यादव ने उसके पिता संत यादव से लड़ाई झगड़ा करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

उतने में उसके पिता संत यादव ने भी आकर दोनों बाप-बेटे मारपीट की. बीच-बचाव करने आई युवक की मां से भी दोनों बाप-बेटों ने मारपीट की. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!