JanjgirNaila News : जांजगीर-नैला नगर पालिका में विशेष बैठक को लेकर सियासत तेज, जुबानी वार-पलटवार जारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ ने ये कहा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला नगर पालिका में विशेष बैठक को लेकर सियासत तेज है और जुबानी वार-पलटवार जारी है. बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल बैठक छोड़कर निकल गए. फिर तरह उपाध्यक्ष और सीएमओ सहित कुछ पार्षदों की उपस्थिति में बैठक हुई. इसके बाद, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं में बयानबाजी शुरू हो गई है.

 



नपा अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल का कहना है कि यह परिषद की अंतिम बैठक थी, जो 3 बजे तक आहूत करनी थी, लेकिन सीएमओ के द्वारा बैठक के एजेंडे को तोड़मरोड़ कर उपाध्यक्ष से नोटशीट चलवाकर एजेंडा दिया गया था और बैठक आहूत की गई थी. अध्यक्ष का कहना है कि उनके पास एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

इधर, नपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोश्वामी का कहना है कि नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल द्वारा बैठक को अधूरा छोड़कर जाने के बाद उनका इंतजार किया गया, लेकिन वे नहीं लौटे. अध्यक्ष को बैठक स्थगित करने का अधिकार नहीं है. बावजूद इसके अध्यक्ष ने बैठक को निरस्त कर दिया, जो नियम के विरुद्ध है. इधर, सीएमओ और उपाध्यक्ष सहित कुछ पार्षदों की उपस्थिति में 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई और योग्य एजेंडों को पास किया गया है.

दूसरी ओर, सीएमओ प्रह्लाद पांडेय का कहना है कि अध्यक्ष को बैठक निरस्त करने का अधिकार नहीं रहता, लेकिन अध्यक्ष के द्वारा बैठक निरस्त किया गया. इसके बाद बैठक को अध्यक्ष और पार्षदों की उपस्थिति में आहूत की गई और एजेंडा पास किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें, पहले भी कई बार बैठक कई कारणों से निरस्त किया जा चुका है और यह सिलसिला जारी है. नैला नगर पालिका में आपसी खींचतान जारी है. इससे नगर विकास भी प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!