Korba Murder Arrest : टंगिया से वारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, रजगामार चौकी क्षेत्र का मामला

कोरबा. रजगामार चौकी क्षेत्र के ढेंगुरडीह में बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास पैसे की मांग को लेकर टंगिया से वारकर हत्या करने वाले आरोपी झूलसिंह को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, ढेंगुरडीह यात्री प्रतीक्षालय के पास रामकुमार राठिया की रक्तरंजिश हालत में लाश मिली थी. पुलिस की जांच में गर्दन पर टंगिया से वार करके हत्या करने की बात सामने आई थी. पुलिस ने जांच में पाया कि रामकुमार राठिया और झूलसिंह, एक साथ घर से निकले थे, यहां पैसे की मांग करते दोनों के बीच विवाद हुआ था और झूलसिंह ने टंगिया से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी और मौके से भाग गया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!