JanjgirChampa Big news : शराब दुकान में डकैती, रकम से भरे लॉकर को उखाड़कर ले गए बदमाश, डेढ़ लाख रुपये से अधिक की डकैती, 6-7 बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया, मौके पर मौजूद 2 गार्ड से भी की मारपीट

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव की शराब दुकान में डकैती की वारदात हुई है और हथियार से लैश 6-7 बदमाशों ने 2 गार्ड्स की पिटाई कर कैश लॉकर को उखाड़कर ले गए हैं. बदमाशों ने CCTV और बिजली कनेक्शन को कट कर दिया था. शराब दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी की है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर नवागढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शराब दुकान के कैश लॉकर में डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की रकम थी.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

दरअसल, केरा गांव की शराब दुकान में गार्ड्स सोए थे. देर रात हथियार के साथ 6-7 बदमाश पहुंचे और दुकान के पास मौजूद गार्ड्स को पहले जमकर पीटा और बंधक बनाकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद, कैश लॉकर को उखाड़कर ले गए. बदमाशों के जाने के बाद गार्ड्स ने विभाग से जुड़े अधिकारियों को जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी गई. मामले में नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और CCTV खंगाला जा रहा है, वहीं मारपीट से चोटिल हुए दोनों गार्ड्स का केरा के अस्पताल में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!