सेंट जेवियर स्कूल में 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया

अकलतरा के सेंट जेवियर स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया. भव्य प्रभात फेरी अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह सीएमओ अकलतरा, रोहित सारथी भूतपूर्व सैनिक एवं तरुण लेसर प्रबंधक सदस्य उपस्थित रहे.

 



 

इस अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को नमन कर माल्या अर्पण किया गया. साथ ही, विभिन्न प्रकार की संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया. यहां मुख्यातिथि सीएमओ संजय सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को सुरक्षित करने के साथ सशक्त और भारत बनाने की दिशा में मजबूती से काम करें.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

रोहित सारथी ने कहा कि हमारा गणतंत्र तब सबसे मजबूत होता है. जब नागरिक ईमानदार-जिम्मेदार और साहस के साथ काम करते हैं. वह विश्वास जो हमें राष्ट्र के रूप में बांधता है, इस महान गणतंत्र को स्वर्णिम भारत बनाने में कैसे योगदान दे सकते हैं. उन्होंने संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि हमेशा देश के हित के लिए कार्य करें.
प्राचार्य पीसी मन्ना ने सभी छात्र-छात्राओं को 76वां गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए, कहा विद्यार्थी आने वाले भविष्य के निर्माता है, इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थिति रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!