JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने 50 पाव शराब में साथ दो दोस्तों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त, साढ़े 4 हजार रुपये देकर दोस्त को खरीदने भिजवाया था शराब

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने 50 पाव शराब के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी, दीपक साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक में सवार व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है. फिर पुलिस ने मुड़ापार चौक में घेराबंदी करके अमोरा गांव के दुर्गेश सूर्यवंशी के कब्जे से 50 पाव शराब और बाइक को जब्त करके उसे किया है. आरोपी दुर्गेश से पूछताछ करने पर बताया कि उसके दोस्त दीपक साहू ने साढ़े 4 हजार रुपये देकर शराब खरीदने भिजवाया है. इसके बाद, पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!