Sakti News : नगर पंचायत चंद्रपुर में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश देवांगन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, जीत के बाद मां चंद्रहासिनी मंदिर में टेका मत्था

सक्ती जिले की चंद्रपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश देवांगन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अपनी पत्नी के साथ मां चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर माता के सामने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. सक्ती जिले में भाजपा ने 3 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है. चंद्रपुर नगर पंचायत में 18 वार्ड में से 8 जगहों पर भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि यह जीत आम जनता की जीत है. नगर पंचायत चंद्रपुर में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. को जारी किया नोटिस, अनियमितताएं पाए जाने पर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश...

Related posts:

error: Content is protected !!