JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने घर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी मनोज साहू उर्फ पोटू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 फरवरी को वह घर में अकेली थी. उसी समय आरोपी मनोज साहू, घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है. अकलतरा पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी मनोज साहू उर्फ पोटू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!