Korba Big Accident : कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक ही गांव के 3 दोस्त की मौत, जटगा चौकी क्षेत्र का मामला

कोरबा. जटगा चौकी क्षेत्र के खोडरी-लांगाबहरा के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई है. हादसे के बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई है. घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं.

 



बरबसपुर निवासी 3 दोस्त अखलेश्वर, आदित्य, सूरज कंवर अपने गांव बरबसपुर जा रहे थे, तब खोडरी, लांगाबहरा के पास बाइक सवार युवकों की बाइक कार से टकरा गई और मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई., वहीं डायल 112 की मदद से घायल 1 युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां तीसरे युवक की भी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

इस तरह इस सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के बाइक सवार 3 दोस्तों की जान चली गई है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और जटगा पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!