Champa Arrest : रास्ता रोकर शराब पीने के लिए रुपये की मांग, मारपीट कर गाली-गलौज करने वाले आरोपी युवक को चांपा पुलिस ने कोसमंदा गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने रास्ता रोकर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने और गाली-गलौज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को कोसमंदा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मनोज भगत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने कैंप से बस्ती की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोसमंदा गांव का युवक प्रेम यादव, पीड़ित मनोज भगत का रास्ता रुकवाया और शराब पीने के लिए रुपये की मांग की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

पीड़ित मनोज भगत ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी युवक तैस में आ गया और मनोज भगत से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मारपीट की. मारपीट से मनोज भगत को चोट आई थी. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

इधर, पुलिस ने रास्ता रोकर शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी युवक प्रेम यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!