Janjgir News : हनुमान जयंती विशेष, नैला में विराजित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए छग के अलावा दूसरे प्रदेशों से पहुंचते हैं दर्शनार्थी, …ये है बड़ी मान्यता…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला में विराजित नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए छग के अलावा दूसरे प्रदेशों से दर्शनार्थी पहुंचते हैं. नहरिया बाबा नहर के किनारे विराजमान हैं, जिसके चलते उन्हें नहरिया बाबा के नाम से जाना जाता है. हनुमान जयंती के दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धलुओं ने नहरिया बाबा के दर्शन किए और यह सिलसिला रात तक चलता रहेगा. नहरिया बाबा के प्रति श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था और अटूट विश्वास है, जिसके चलते श्रद्धालु धरना बांधते हैं और लोट मारते पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की मानें तो नहरिया बाबा सबकी मनोकामना पूरी करते हैं. यही वजह है कि नहरिया बाबा आस्था का केंद्र है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

1950 के आसपास से नहरिया बाबा, नहर के किनारे और मुम्बई हावड़ा रेल लाइन के किनारे विराजमान है. सबसे बड़ी बात यह भी है कि नहरिया बाबा मंदिर के पास से जो भी ट्रेनें गुजरती हैं, उनकी रफ्तार धीमी हो जाती है. साथ ही, कई बार तो ट्रेन के चालक नहरिया बाबा के आशीर्वाद के लिए और प्रसाद खाने के लिए ट्रेन को कभी-कभी रोक देते हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि नहरिया बाबा मंदिर परिसर में 2 मंदिर है. बहुत पहले रेलवे ने मंदिर को हटाने का प्रयास किया था, जिसके चलते लोगों ने नहरिया बाबा के लिए दूसरा मंदिर बना दिया था, लेकिन नहरिया बाबा की महिमा की वजह से रेलवे ने मंदिर को नहीं हटाया और तब से नहरिया बाबा की दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है. हनुमान जयंती में भीड़ की वजह से यहां पुलिस और आरपीएफ जवानों की तैनाती भी की गई है. ताकि आने वाले दर्शनार्थी सुरक्षित रहे.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

वैसे तो प्रतिदिन नहरिया मंदिर में दर्शनथियों की भीड़ रहती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को दर्शनथियों की ज्यादा भीड़ रहती है और यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी होता है. इस तरह नहरिया बाबा के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!