JanjgirChampa Accident Death : खटोला गांव की नहर के पास दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, 1 युवक की मौत, 2 गम्भीर, बिलासपुर रेफर, एक अन्य युवक को मामूली चोट

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के खटोला गांव की नहर के पास दो बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार संजू केंवट की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार 2 युवकों को गंभीर चोट आने पर बिलासपुर रेफर किया गया है. मृतक युवक संजू केंवट, बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के कोनी का रहने वाला था.

 



दरअसल, कोनी के अभिषेक बंजारे, संजू केंवट अकलतरा क्षेत्र में आए थे, वहीं पकरिया गांव के देवकुमार केंवट, प्रभात निर्मलकर, रामहरि निर्मलकर, राजमिस्त्री काम करने लटिया गांव गए थे, वहां से बाइक से वापस लौटते समय बाइक सवार अन्य युवकों से जोरदार भिड़ंत हो गई. इससे कोनी के बाइक सवार युवक संजू केंवट की मौत हो गई, दूसरी बाइक में सवार देवकुमार केंवट, रामहरि निर्मलकर को गंभीर चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा से बिलासपुर रेफर किया गया है. युवक प्रभात निर्मलकर को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!