Sakti Big News : छठवीं बटालियन के आरक्षक की ससुराल गांव के पास पेड़ पर सड़ी-गली लटकी मिली लाश, 2019 में हुई थी शादी, जांजगीर-चाम्पा जिले का रहने वाला था मृतक आरक्षक

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के कलमीडीह गांव में रायगढ़ के छठवीं बटालियन के आरक्षक बजरंग लाल यादव की फांसी पर लटकी सड़ी गली लाश मिली है. मृतक आरक्षक, जांजगीर-चाम्पा जिले नवागढ़ क्षेत्र के मिस्दा गांव का रहने वाला था. उसकी शादी खम्हारडीह की युवती से 2019 में हुई थी. इस दौरान उसकी पत्नी की रायपुर में इलाज के दौरान 2023 में मौत हो गई थी. उसकी साढ़े 3 साल की बच्ची अपने मामा घर में रहती है.

 



दरअसल, मिस्दा गांव का आरक्षक बजरंग लाल यादव, कुछ समय पहले छुट्टी पर आया हुआ था. 24 जून की सुबह वह अपने ससुराल गांव खम्हारडीह गया, जहां वह अपने ससुराल घर के सामने बाइक और बेग को छोड़कर चले गया. ससुराल वालों को पता चलने आस-पास खोजबीन की, लेकिन आरक्षक का कुछ पता नहीं चला. 28 जून की देर शाम को कलमीडीह गांव के मोहानी खार के पास बदबू फैलने पर आसपास काम करने वालों ने आकर देखा तो पेड़ पर लटकी लाश मिली थी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इधर, जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पहचान आरक्षक बजरंग लाल यादव के रूप में हुई है, जिसने अज्ञात कारण से पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने आज पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!