Sakti Arrest : ब्लेड से युवक को घायल करने वाला आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने युवक कमलेश यादव को ब्लेड से मारकर घायल करने वाले आरोपी देवेंद्र उर्फ गोजो सतनामी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, सक्ती के वार्ड नं 17 का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, सोंठी के कमलेश यादव ने बताया कि सोंठी फाटक के पास देवेंद्र उर्फ गोजो सतनामी गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा. आरोपी ने हाथ में रखे ब्लेड से मारकर उसे घायल कर दिया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. फिर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र उर्फ गोजो सतनामी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!