JanjgirChampa Big Update : 4 माह की बच्ची की हत्या का मामला, SP विजय पांडेय ने गठित की विशेष टीम, बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया, शॉर्ट PM रिपोर्ट से होगा खुलासा कि किस तरह की गई थी हत्या, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में 4 माह की बच्ची मानवी गोस्वामी की हत्या के मामले में SP विजय पांडेय ने विशेष टीम गठित की है. कल दोपहर में मां के साथ सोते वक्त बच्ची गायब हुई थी और फिर घर के पीछे गड्ढे में बच्ची की लाश मिली थी. बच्ची के शव का आज पामगढ़ में पोस्टमार्टम किया गया है और शॉर्ट PM रिपोर्ट से खुलासा होगा कि किस तरह से बच्ची की हत्या की गई थी ?

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

कल वारदात के बाद मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और डॉग स्क्वायड, FSL, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी. फिलहाल, SP विजय पांडेय ने मासूम बच्ची की हत्या के खुलासे के लिए स्पेशल टीम गठित की है और पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. SP ने कहा है कि जल्द ही बच्ची की हत्या का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir ACB Big Action : 10 हजार रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, स्कूल के ही लिपिक से मांगी थी रिश्वत...

Related posts:

error: Content is protected !!