JanjgirChampa Accident : दो बाइक में टक्कर, ASI और 2 युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के बुड़ेना गांव में 2 बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने से ASI सहित 3 लोगों को चोट आई है. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक माघवेंद्र नवरत्न ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल ASI तीजराम जांगड़े, बिर्रा थाना में पदस्थ हैं.

 



जानकारी के अनुसार, धुरकोट गांव के बाइक सवार युवक संजय लदेर, टीकम सूर्यवंशी अपने गांव से शिवरीनारायण काम से जा रहे थे, वहीं ASI तीजराम जांगड़े, पेशी के लिए जांजगीर की तरफ आ रहे थे, तभी वे बुड़ेना गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर की वजह से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!