Champa Big News : गेमन पुल से हसदेव नदी में कूदी महिला, अस्पताल में भर्ती, छलांग लगाने की ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के गेमन पुल से हसदेव नदी में अमोदा गांव निवासी महिला लक्ष्मी बाई कश्यप ने घरेलू विवाद को लेकर छलांग लगा दी. हादसे में महिला की जान बच गई है और उसे बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला इलाज चल रहा है.

 



Champa Big News : गेमन पुल से Hasdeo River में महिला ने लगाई छलांग… ये है बड़ी वजह… Video

चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अमोदा गांव निवासी लक्ष्मी बाई कश्यप चांपा आई हुई थी. इसी दौरान चांपा के गेमन पुल से हसदेव नदी में छलांग लगा दी. नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई और पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद चांपा पुलिस पहुंची और महिला को बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला लक्ष्मी बाई कश्यप, घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या करने की नियत से चांपा के गेमन पुल से छलांग लगा दी थी. फिलहाल, चांपा पुलिस ने नवागढ़ पुलिस को सूचना दे दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!