JanjgirChampa Big News : अकलतरा में किसान से 98 हजार की उठाईगिरी, बैंक से रुपये लेकर घर लौटते वक्त हुई वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी हुई है. सहकारी बैंक अकलतरा से रुपये निकलवाकर बाइक से किसान घर लौट रहा था और वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका. फिर कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने डिक्की से 98 हजार रुपये पार कर दिया. वापस आकर देखा तो डिक्की टूटी हुई थी और रुपये गायब थे. फिर किसान ने पुलिस को सूचना दी और मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस द्वारा CCTV खंगाले जा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Unique Judgement : शराब पीकर वाहन चलाना ड्राइवर को महंगा पड़ा, तीसरी बार पकड़ाया तो कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, बाइक से सहकारी बैंक अकलतरा पहुंचा था और 98 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था. वह अकेला था और रास्ते में वह अकलतरा के स्टेशन रोड में उठाईगिरी का शिकार हो गया. पुलिस द्वारा बदमाशों की खोजबीन शुरू की गई है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है. आशंका है कि बदमाश, बैंक से किसान का पीछे कर रहे थे और मौका पाकर डिक्की से 98 हजार रुपये पार कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Fraud Arrest : शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 करोड़ 4 लाख की हुई ठगी, नवा रायपुर से दोनों आरोपी की हुई गिरफ्तारी, लैपटॉप, टेबलेट मोबाइल और चेकबुक जब्त...
error: Content is protected !!