Akaltara Knife Attack Arrest : कोटगढ़ गांव में चाकूबाजी का मामला, पुलिस ने 5 नाबालिग को पकड़ा, …चाकूबाजी की ये रही वजह

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में युवक मुकेश चौहान पर चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने 5 नाबालिग लड़के को पकड़ा है. शराब के नशे में युवक मुकेश, गाली-गलौज कर रहा था. इसके बाद, चाकू चल गई. घायल युवक मुकेश चौहान को अकलतरा CHC में भर्ती किया गया है. रात में चाकूबाजी की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची थी और बदमाशों के बारे में पता लगाने जुटी हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

दरअसल, कोटगढ़ गांव में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और बदमाशों के बारे में पूछताछ की. जांच में पता चला कि 5 नाबालिग लड़कों ने चाकूबाजी की है. इसके बाद पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया है. मामले की गम्भीरता को देखते हुए SP विजय पांडेय ने सभी लड़कों की काउंसिलिंग करने की बात कही है. फिलहाल, पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में जुर्म दर्ज किया है और घायल युवक का इलाज अकलतरा CHC में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!