Sakti News : बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती के अवसर पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जिलाध्यक्ष एवं मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया. किसान मेले का उद्देश्य किसानों को तिलहन फसलों की उन्नत तकनीक, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, मिलेट्स उत्पादन, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के आधुनिक तरीकों की जानकारी देना था. जिससे किसान आधुनिक तकनीकी अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर रही है. पहले ज्यादातर किसान खेती पर ही निर्भर रहते थे, अब शासन की योजनाओं के माध्यम से अलग-अलग फसल अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. शासन की योजनाओं का किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

इस अवसर पर मालखरौदा के कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी वतन जाधव, जनपद निर्माण शाखा के सभापति मनोज सक्सेना, गौ धाम समिति के जिलाध्यक्ष विजय साहू, सदस्य संजय तम्बोली, बड़ेसीपत के सरपंच रामिन तोरेंद्र सोनवानी, उपसरपंच अमृत साहू, रेवतिनाथ साहू सहित किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे.

error: Content is protected !!