JanjgirChampa Murder Arrest : कोटमीसोनार में हत्या का मामला, बिलासपुर से फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी की एक दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कौशिक खान उर्फ शान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने एक दिन पहले 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ़्तार किया था. सातवां गिरफ्तार आरोपी कौशिक खान उर्फ शान बिलासपुर का रहने वाला है. दीपावली में पटाखा फोड़ने के बाद आपत्ति करने पर और पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने दीपावली की देर रात घर के भीतर घुसकर धारदार हथियार, चाकू से हत्या की थी. 7 आरोपियों में 6 आरोपी, कोटमीसोनार गांव तो 1 आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है. वारदात के वक्त सभी आरोपी नशे में थे. CCTV से बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मदद मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के बालमुकुंद सोनी से गांव के कुछ बदमाश पुरानी रंजिश में खुन्नस रखते थे. घटना के 2 दिन पहले भी कहासुनी हुई थी. दीपावली की रात बालमुकुंद सोनी के घर के सामने बदमाश पटाखे फोड़ रहे थे. बालमुकुंद की मां बुजुर्ग है और पटाखे की आवाज से उसे परेशानी हो रही थी. इस बात पर बालमुकुंद ने आपत्ति की थी. इस बात से बदमाश नाराज हो गए थे और पुरानी रंजिश तो रखते ही थे. फिर क्या था, बदमाशों ने घर में घुसकर बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार, चाकू से हत्या कर दी थी. इस दौरान उसकी बुजुर्ग मां, दूसरे कमरे में सो रही थी. सुबह देखी तो खून से लथपथ बालमुकुंद सोनी की लाश पड़ी थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई थी और गांव के ही बदमाशों द्वारा हत्या करने के खुलासे के बाद पुलिस ने कई टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ा है. मामले में अकलतरा पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं एक अन्य आरोपी फरार था. पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी. आज पुलिस ने फरार आरोपी कौशिक खान उर्फ शान को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!