Korba : नेशनल हाइवे में कांक्रीट बैरिकेड से टकराई कार, 1 युवक की मौके पर मौत, 4 युवक घायल, कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. खैरागढ़ से अम्बिकापुर जा रही कार कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास कांक्रीट बैरिकेड से टकरा गई. हादसे में 1 युवक की मौके पर मौत हो गई है और 4 युवकों को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



दरअसल, कार में 5 युवक सवार होकर खैरागढ़ से अम्बिकापुर निकले थे, जहां नेशनल हाइवे पर कटघोरा के सुतर्रा में कार जर्सी बैरियर से टकरा गई. घटना में 1 युवक की मौके पर मौत हो गई है, वहीं 4 युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. हादसे में कार का सामने हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.-4 घायल युवकों में 1 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. फिलहाल, कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!