Jaijaipur News : भातमाहुल गांव में 3 दिवसीय राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के भातमाहुल गांव में आयोजित राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी तीन दिवसीय प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा ने फीता काटकर शुभारंभ किया है. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मैच में भाग लिया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने विकास कार्यों में सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, स्वेच्छानुदान की राशि जारी नहीं की गई, विधायक के विकास कार्य के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं, भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पर मिल रही स्वीकृति, विधायक ने 'सत्याग्रह आंदोलन' करने की चेतावनी दी...

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल है जो चुस्ती फुर्ती के साथ-साथ एकता की भावना का खेल है. खेल को खेला भावना, टीम वर्क के साथ खेलना चाहिए. इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के आयोजन से युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सीएसआर मद से कार्य स्वीकृति में लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, डिटेल में पढ़िए, क्या लिखा है पत्र में...

error: Content is protected !!