Akaltara RoadBlock FIR : अकलतरा में ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की हुई थी मौत, 5 घण्टे तक चला था चक्काजाम, पुलिस ने चक्काजाम करने पर किया जुर्म दर्ज…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया था. हादसे में युवक की मौत हो गई थी, वहीं गम्भीर युवती को बिलासपुर रेफर किया गया. यह हादसा CCTV में कैद हुआ था. इधर, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर अकलतरा में 5 घण्टे चक्काजाम कर दिया था. पुलिस ने मामले में चक्काजाम करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 191(2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दअरसल, अकलतरा का युवक निकेश टण्डन और एक युवती, बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. फिर युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था. इसके बाद, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी. बाद में, तहसीलदार पहुंची. इस तरह 4 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद 5 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ था. इधर, अकलतरा पुलिस ने चक्काजाम करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!