JanjgirChampa News : खरौद की ज्वेलरी दुकान में लूट का मामला, बदमाश पकड़ से बाहर, शिवरीनारायण पुलिस रेत गाड़ी पकड़ने में मस्त, कैसे पकड़े जाएंगे बदमाश, बड़ा सवाल ?… SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद की ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश, पुलिस की पकड़ से बाहर है और शिवरीनारायण पुलिस, रेत गाड़ी पकड़ने में मस्त है. ऐसे में समझा जा सकता है, बदमाशों को पकड़ने और अपराध को रोकने में शिवरीनारायण पुलिस कितना गम्भीर है ? इधर, एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि पुलिस को रेत गाड़ी पकड़ने सख्त मना किया गया है. यदि ऐसा है तो इस बात को संज्ञान में लिया जाएगा और दोबारा सख्त निर्देश दिए जाएंगे. रेत से भरे वाहन चालकों के मोबाइल को पुलिस द्वारा छिन लेने को भी SP ने गलत बताया है. उन्होंने इसके लिए भी पुलिस को निर्देश जारी करने की बात कही है. दूसरी ओर, 19 दिन बाद भी ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की वारदात का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने से सराफा व्यवसायियों में नाराजगी है, जबकि स्पष्ट तौर पर बदमाश, CCTV में कैद हुए हैं, फिर भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, 10 नवम्बर को खरौद के शुकुलपारा स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी और ज्वेलरी खरीदने के बहाने गए बदमाश, 30 लाख से अधिक की ज्वेलरी को दुकान के अंदर से लूटकर फरार हो गए थे. सोने की चेन से भरे डिब्बे को लेकर बदमाश भागे थे. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. लूट की वारदात CCTV में कैद हुई थी. फिर SP विजय पांडेय ने पुलिस की 2 स्पेशल टीम, ओड़िसा और मप्र भेजी थी. यहां मप्र से एक संदेही को पकड़ा गया था और घटनास्थल में वारदात को रिक्रिएट भी कराया गया, लेकिन यह संदेही, आरोपी नहीं निकला. SP द्वारा ज्वेलरी दुकान में लूट के बदमाश को पकड़ने की तमाम कवायद की जा रही है, वहीं शिवरीनारायण की पुलिस, रेत की गाड़ी पकड़ने में मस्त है. ऐसी स्थिति में बदमाश, कैसे पकड़े जाएंगे, यह बड़ा सवाल है ?

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद SP विजय पांडेय ने गम्भीरता से लिया है और पुलिस को सख्त हिदायत देने की बात कही है कि पुलिस, रेत की गाड़ी नहीं पकड़े. खनिज और राजस्व टीम के साथ कार्रवाई करे. SP का कहना है कि खुद से पुलिस, रेत की गाड़ी ना पकड़े. उन्होंने बताया कि खरौद मामले के लिए पुलिस की कई टीम लगी है, वहीं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ऐसे वक्त में बदमाशों को पकड़ने के बजाय रेत गाड़ी पकड़ने को उन्होंने गलत बताया है. SP का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने पूरी कवायद की जा रही है. साइबर टीम के साथ पुलिस की अन्य स्पेशल टीम भी बदमाशों के सुराग जुटाने में लगी है. अब बदमाश के बारे में बताने पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!