Sakti News : छत्तीसगढ़ प्रदेशकुर्मी क्षत्रिय समाज के सक्ती के जिलाध्यक्ष बने सेतराम चंद्रा

सक्ती. प्रदेशकुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने पूर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं तहसील पेंशनर संघ के अध्यक्ष तथा समाज सेवी दतौद निवासी सेतराम चंद्रा को छत्तीसगढ़ प्रदेशकुर्मी क्षत्रिय समाज सक्ती जिला के अध्यक्ष पद का दायित्व दिया जाता है. आपके सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन के अनुभवों एवं जिले के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं द्वारा मिली सलाह को दृष्टिगत रखते हुए आपको इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. आशा है आप अपने अंतर्निहित संगठन क्षमता का बेहतरीन उपयोग करते हुए सक्ती जिला के समाज में एक नई चेतना का संचार कर एकजुटता बनाए रखने में सफल रहेंगे. छत्तीसगढ़ प्रदेशकुर्मी क्षत्रिय समाज के 15 वें ” प्रादेशिक अधिवेशन ” एवं 24 वें “कूर्मि संझा ” का आयोजन 20 एवं 21 दिसम्बर 2025 को सक्ती जिले के सक्ती नगर में सम्पन्न होना सुनिश्चित हो चुका है. सेतराम चंद्रा ने बताया कि अतिशीघ जिला कार्यसमिति का गठन कर अधिवेशन को सफल बनाने की जबाबदारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!