JanjgirChampa News : संगठन की मजबूती के लिए किया जाएगा सक्रियता से कार्य, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र कौशिक ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. सेमरा गांव निवासी नरेंद्र कौशिक को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले वे संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र कौशिक ने कहा है कि वरिष्ठ नेताओं का आभार, जिन्होंने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने सक्रियता से कार्य किया जाएगा और जिले में केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : बिहान की महिलाओ के लिये बीमा सिर्फ सुरक्षा नहीं,बल्कि आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भरता, सुरक्षित भविष्य का साधन है : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रही जिले की 35 क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियां

नरेंद्र कौशिक ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा और भाजपा को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा. उनका कहना है कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे पूरे मन और शक्ति से निभाया है. इस नई जिम्मेदारी को भी पूरी तन्मयता और सक्रियता से निभाने की उनकी कोशिश होगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, उपमुख्यमंत्री ( गृहमंत्री ) को काला दिखाने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, फिर...

error: Content is protected !!