Sakti News : चंद्रहासिनी विद्यापीठ हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, अतिथि के रूप में जिपं उपाध्यक्ष, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष, डभरा नपं अध्यक्ष रहे मौजूद, जपं अध्यक्ष ने कहा, ‘पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होने से हो सकेगा सर्वांगीण विकास’

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मिरौनी गांव में माँ चंद्रहासिनी ट्रस्ट द्वारा संचालित चंद्रहासिनी विद्यापीठ हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू मौजूद थे. अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने उपस्थित पालकों को आग्रह किया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके.

कार्यक्रम के भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर पटेल, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, डभरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अंजू पटेल, ट्रस्टी शरद अग्रवाल, चंद्रहासिनी विद्या पीठ प्राचार्य किशोर अग्रवाल एवं अभिभावक मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

Related posts:

error: Content is protected !!