Sakti News : तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, नगर पालिका कर्मचारियों ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

सक्ती. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29, 30 एवं 31 दिसंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल को लेकर नगर पालिका सक्ती के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश स्तर पर मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की 11 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, किंतु अब तक किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है. इसी के चलते मजबूरन कर्मचारियों को तीन दिवसीय सुनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है. नगर पालिका कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को अवगत कराया कि हड़ताल अवधि के दौरान नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन में सहभागी रहेंगे तथा हड़ताल कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों में भाग लेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

कर्मचारियों ने हड़ताल अवधि में मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की मांग भी रखी. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कर्मचारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा कर्मचारियों की मांगों को सक्षम स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इस अवसर पर नगर पालिका के इंजी. तारकेश्वर नायक, शयन शुक्ला, नंदलाल, योगेश्वर, द्विवेदी, तुलसी, रियाजउद्दीन, महेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!