Sakti News : 26 जनवरी का जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जेठा की जगह सक्ती में कराने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री सहित सांसद, कलेक्टर को सौंपा पत्र

सक्ती. आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तावित जिला स्तरीय मुख्य समारोह को जेठा की बजाय सक्ती नगर में आयोजित कराने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपा है.

 



नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल द्वारा यह पत्र छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ-साथ जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े एवं सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो को भी दिया गया है.

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सक्ती जिला मुख्यालय होने के कारण प्रशासनिक, भौगोलिक एवं जनसुविधाओं की दृष्टि से जिला स्तरीय समारोह के लिए अधिक उपयुक्त स्थान है. यहां पर्याप्त मैदान, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध के साथ-साथ आमजन की अधिकतम सहभागिता सहज रूप से सुनिश्चित की जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पत्र में यह भी बताया कि जेठा जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे वहां जिला स्तरीय आयोजन होने पर स्कूलों के बच्चों, पालकों एवं आम नागरिकों को आने-जाने में काफी असुविधा होती है. विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस संबंध में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नगर पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया है और इस विषय में आवश्यक पहल करते हुए मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सक्ती नगर में आयोजित कराने की अपेक्षा व्यक्त की है, जिससे यह राष्ट्रीय पर्व सुविधा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया जा सके.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!