JanjgirChampa Big News : शिवरीनारायण पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने के मामले में फरार आरोपी उत्तरा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने पूर्व में 3 आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू, हिरेन्द्र कुमार साहू और सुरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोगों को बिलारी गांव के भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू और परिवार में अन्य सदस्यों ने जमीन खरीदी-बिक्री, शेयर मार्केट और अपनी दुकान समेत अन्य जगहों पर रुपये लगाने और लाभ दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की थी. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने फरार 3 आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू, हिरेन्द्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड भेज दिया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार आरोपी उत्तरा कुमार साहू, क्षेत्र में घूम रहा है. फिर पुलिस ने घेराबन्दी करके फरार आरोपी उत्तरा कुमार साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!