



जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के सिवनी मार्ग में मालवाहक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी और हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और घटनाकारित वाहन को निरुद्ध कर आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया है.
दरअसल, चाम्पा के डोंगाघाट में रहने वाले बुजुर्ग तुलसीदास महंत, जगदल्ला रोड की ओर साइकिल से गया था. यहां मालवाहक गाड़ी ने सिवनी मार्ग पर उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया. गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को चाम्पा अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.





