JanjgirChampa Big News : ऑपरेशन थिएटर में मृत मिला वार्ड ब्वॉय, अकलतरा CHC का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा CHC में पदस्थ वार्ड ब्वॉय सम्मे सिंह सिदार, ऑपरेशन थिएटर में मृत मिला. सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को PM के लिए भेजा. फिलहाल, वार्ड ब्वॉय की मौत कैसे हुई है, यह पता नहीं है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. बताया गया है कि वार्ड ब्वॉय सम्मे सिंह सिदार, शराब पीने का आदी था.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : पंचायत सचिव पर डंडे से हमला, नोटिस देने पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई, ये था मामला... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, अकलतरा CHC में वार्ड ब्वॉय सम्मे सिंह सिदार, पिछले कई साल से पदस्थ था. वह अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंचा था और बाद में ओटी यानी ऑपरेशन थिएटर में उसकी लाश मिली. वार्ड ब्वॉय की मौत के बाद अस्पताल में स्टाफ और लोगों की भीड़ जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  Koria Big News : देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती...

error: Content is protected !!