JanjgirChampa Attack : घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने का मामला, आरोपी पति-पत्नी और 2 बेटे गिरफ्तार, हमला से 3 लोग हुए थे घायल, इस वजह से हुई थी वारदात… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने बुड़ेना गांव में घर के अंदर में घुसकर टंगिया, डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति-पत्नी गणेश कश्यप, दुरपति कश्यप और उसके दो बेटे चंद्रहास कश्यप, चंद्रपाल कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115 (2), 351 (3), 331 (2), 109, 3 (5) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, बुड़ेना गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टंगिया और डंडा को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : रेलवे फाटक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत, चाम्पा क्षेत्र का मामला...

पुलिस के मुताबिक, बुड़ेना गांव के दिनेश कश्यप ने बताया कि 19 फरवरी को गणेश कश्यप, उसकी पत्नी दुरपति कश्यप और दो बेटे चंद्रहास कश्यप, चंद्रपाल कश्यप घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज की. पुरानी ईंट का बंटवारा नहीं देने की बात को लेकर टंगिया, डंडे से सिर में प्राणघातक हमला किया था. इसकी वजह से सिर में गंभीर चोट आई है. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Marriage Break : नाबालिग लड़के और लड़की की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई की...

इधर, मामले में पुलिस ने टांगी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति, पत्नी और उसके दो बेटों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!