Pamgarh News : पामगढ़ में गूंजा संदेश, ‘Run Youth, Shine Youth’, युवाओं में दिखा गजब उत्साह…

पामगढ़. पामगढ़ ब्लॉक में युवाओं द्वारा समाज को सकारात्मक एवं प्रेरक संदेश देने के उद्देश्य से युवा मैराथन का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रातः आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए ऊर्जा, अनुशासन और जागरूकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संतोष बंजारे (SI, थाना पामगढ़), मोहनलाल कौशिक (पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी), अजय बघेल (बिजापुर आरक्षक) एवं मुनीर (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इस आयोजन को सफल बनाने में यूथ 4 चेंज एवं उड़ान यूथ क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं के समन्वय, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में जोश और सकारात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। प्रतियोगिता में दिनेश, अनिल, अनुराग एवं ज्योति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया।
युवा मैराथन का मूल भाव समाज को एक सशक्त संदेश देना रहा- कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित रूप से सुबह उठना, व्यायाम करना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं ने इस आयोजन के माध्यम से आसपास के लोगों को प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया कि फिट और जागरूक समाज का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

कार्यक्रम के अंत में संतोष बंजारे द्वारा युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक सुझाव प्रदान किए गए, जो उपस्थित युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी रहे।
समग्र रूप से यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ। युवाओं द्वारा दिया गया संदेश स्पष्ट रूप से गूंजता रहा-
“Run Youth, Shine Youth”।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!