Akaltara Police Action : रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वाले 14 हाइवा जब्त, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई, अब ये कार्रवाई करेगी पुलिस, जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करने वाले 14 वाहनों को पकड़ा है. एसपी के निर्देश पर SDOP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेत का परिवहन कर रहे 14 हाइवा को पकड़ा है. इन वाहनों को थाना परिसर में खड़ा किया गया है. वाहनों पर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी गई है और अब वाहनों के मालिकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, बिलासपुर जिले से रेत उत्खनन के लिए जिले में हाइवा गाड़ी पहुंच रही है और रफ्तार से गाड़ियां चल रही है. इन भारी वाहनों से अवैध रूप से रेत ढोए जा रहे हैं. इसे देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने रेत से भरे 14 वाहनों पर कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!