Janjgir-Akaltara Attack Arrest : अकलतरा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने किरारी गांव में धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी संतराम कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी संतराम कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 296, 351 (3), 115 (2) एवं आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने धारदार हथियार को जब्त किया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव के संतोष कश्यप ने बताया कि गांव के शिव मंदिर के पास संतराम कश्यप, उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था. फिर आरोपी संतराम कश्यप ने घास काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसकी वजह से उसे चोट आई है. पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी संतराम कश्यप को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमला में प्रयुक्त धारदार हथियार को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!