नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

देश में बड़ी संख्‍या में लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Feruary 2026 के दौरान किस निर्माता की किस मोटरसाइकिल को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। Top 5 में किस निर्माता की मोटरसाइकिल को जगह मिली है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

 



पहले नंबर पर रही Hero Splendor
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में Hero Splendor मोटरसाइकिल को एंट्री लेवल सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। हर महीने इसकी सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। बीते महीने के दौरान भी यह मोटरसाइकिल सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली लिस्‍ट में पहले पायदान पर रही है। बीते महीने इसकी करीब 3.09 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 1.94 लाख यूनिट्स को खरीदा गया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

दूसरे नंबर पर रही Honda Shine 125
जापानी दो पहिया निर्माता होंडा की ओर से Shine 125 को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बिक्री के मामले में यह मोटरसाइकिल बीते महीने के दौरान दूसरे नंबर पर रही है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 1.38 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस दौरान इसकी करीब 1.39 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे नंबर पर रही Hero HF Dlx
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से ऑफर की जाने वाली एंट्री लेवल मोटरसाइकिल HF Dlx को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 71 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को खरीदा गया है। जबकि February 2025 के दौरान इसकी करीब 70 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को देशभर में खरीदा गया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

अगले नंबर पर रही Bajaj Pulsar 125
बजाज की ओर से पल्‍सर को 125 सीसी सेगमेंट में भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान देशभर में 58 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को खरीदा गया है। इसके पहले साल 2025 में इसी अवधि के दौरान इसको करीब 54 हजार लोगों ने खरीदा था।

Top 5 में शामिल हुई TVS Apache
TVS की मोटरसाइकिल Apache को भी Top 5 में जगह मिली है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली TVS Apache को भी बीते महीने के दौरान 45 हजार से ज्‍यादा लोगों ने खरीदा है। पिछले साल February महीने में इसकी 3 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री देश में की गई थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!